हरिद्वार : कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर उमड़े श्रृद्धालु! खचाखच भरे गंगा घाट, सुरक्षा को लेकर भारी फोर्स तैनात
हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर आज धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का सैलाब उमड़ा है। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों से श्रृद्धालु यहां पहुंचे हैं। कार्तिक पूर्णिमा स्नान को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है, ताकि श्रृद्धालुओं की सुरक्षा में कोई कमी नही रह सके।
इस मौके पर हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालु हरकी पैड़ी ब्रह्म कुंड के अलावा मालवीय घाट, सुभाष घाट, प्रेम नगर आश्रम समेत विभिन्न गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाते दिखे। मंगलवार को भोर से ही स्नान का क्रम शुरू हुआ। हालांकि चंद्रग्रहण का सूतक लगने की वजह से मंदिरों के कपाट बंद रहे। श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद मंदिरों में पूजा अर्चना नहीं कर पा रहे हैं।
चंद्रग्रहण के चलते पिछले स्नानों के मुकाबले श्रद्धालुओं की अपेक्षित भीड़ नहीं दिख रही है। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से अपर रोड समेत हरकी पैड़ी क्षेत्र के बाजारों में खासी चहल-पहल दिखी। रेलवे स्टेशन और बस अड्डा पर भी आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा भीड़ रही। हरकी पैड़ी समेत गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हरकी पैड़ी की प्रबंधकारिणी संस्था श्री गंगा सभा के अलावा पुलिस की ओर से इंतजाम किए गए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप