हरिद्वार: यहां पुलिस भर्ती में सिपाही की पत्नी की जगह कूद लगाने वाली लड़की निकली विभाग के कर्मचारी की ही बेटी
हरिद्वार। रोशनाबाद पुलिस लाइंस में भर्ती के दौरान सिपाही की पत्नी की जगह लंबी कूद लगाने वाली महिला पुलिस लाइन में ही तैनात एक फॉलोअर की बेटी निकली। फर्जीवाड़े में महिला अभ्यर्थी के सिपाही पति की भूमिका भी संदिग्ध देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह रावत ने सस्पेंड कर दिया है।
हरिद्वार पुलिस लाइन रोशनाबाद में परीक्षा के दौरान मंगलवार को एक सिपाही की पत्नी की जगह दूसरी महिला ने दो बार लंबी कूद लगाई और तीसरी बार सिपाही की पत्नी खुद आगे आ गई। सीओ निहारिका सेमवाल को उस पर शक हो गया और पूछताछ करने पर गड़बड़झाला पकड़ में आ गया।
इस मामले में मंगलवार को ही आरोपित महिला अभ्यर्थी अंजुम आरा व एक अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। आशंका जताई जा रही थी कि सिपाही की पत्नी की जगह लंबी कूद लगाने वाली महिला पहले से ही लाइन में मौजूद रही होगी।
पुलिस की शुरुआती छानबीन में सामने आया कि अंजुम आरा की जगह दो बार लंबी कूद लगाने वाली महिला पुलिस लाइन में ही रहने वाले फॉलोअर राजेन्द्र की बेटी थी। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
फॉलोअर की बेटी ने इतना बड़ा रिस्क क्यों उठाया? क्या इसके पीछे कोई लालच या दबाव था, इस पर पुलिस छानबीन कर रही है। फिलहाल एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से अंजुम आरा के सिपाही पति असलम को सस्पेंड कर दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप