हरिद्वार: परिजनों ने हरकी पैड़ी पर डूबोकर अपने बच्चे की ली जान,…पुलिस ने लिया हिरासत में
हरिद्वार में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक परिवार ने अपने ही पांच साल के बच्चे को हरकी पैड़ी पर गंगा में डुबोकर मार डाला। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया है। बच्चे के परिजनों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। चर्चा यह है कि मृतक बच्चे को ब्लड कैंसर था । बताया जा रहा है कि किसी के कहने पर तंत्र-मंत्र का सहारा लिया गया। जिससे बच्चे की जान चली गयी।
पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर एक परिवार बच्चे को लेकर हरकी पैड़ी पर आया। बच्चे की मां के अलावा अन्य परिजन भी साथ थे। उन्होंने बच्चे को ब्रह्मकुंड में ले जाकर डुबो दिया। इतना ही नहीं उसे लगातार डुबोते रहे। आस-पास के लोगों ने जब यह देखा वहां अफरा-तफरी मच गई। बच्चे को तुरंत बाहर निकाला गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।
सूचना मिलने पर नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। साथ में आए परिजनों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी गई है। उनके बात के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। घटना का पता लगते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ वहां जुट गई। इस दौरान लोगों ने आरोपियों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान
उत्तराखंड: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं
उत्तराखंड: दिव्यांग युवाओं के लिए बड़ी सौगात, अब UPSC-UKPSC की मुफ्त कोचिंग के साथ रहने-खाने की सुविधा; देहरादून और हल्द्वानी में खुले सेंटर