रोजगार : यहां लगने जा रहा है 18 अक्टूबर रोजगार मेला,….इतने पदों की है वेकेंसी
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में आगामी 18 अक्टूबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, टैलीकॉलर, और बैंकिंग सेक्टर समेत विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार लिया जायेगा। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 11 अक्तूबर को रोजगार मेले का आयोजन किया गया था, लेकिन इसमें अभ्यर्थियों की संख्या काफी कम रही, इसके बाद एक बार फिर 18 अक्टूबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
जिला सेवा योजन अधिकारी अनुभा जैन ने बताया कि 18 अक्तूबर को जिला सेवायोजन कार्यालय में फिर से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आईसीआईसीआई फाउंडेशन की ओर से विभिन्न पदों जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, टेलीकॉलर, बैंकिंग सेक्टर के लिए नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार लिया जाएगा। कुल 100 पदों पर भर्ती होगी।
चयनित अभ्यर्थी को 72 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण फाउंडेशन के राज्य कार्यालय देहरादून में दिया जाएगा। शैक्षिक योग्यता न्यूनतम 12वीं तथा आयु सीमा 18 से 30 वर्ष रखी गई है। अभ्यर्थी का उत्तराखंड सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण होने के साथ-साथ भारत सरकार के एन.सी.एस पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप