दुःखद: 4 महीने पहले सड़क दुर्घटना में घायल लक्सर की SDM संगीता कन्नौजिया की एम्स में हुई मौत
ऋषिकेश। हरिद्वार के लक्सर की SDM रहीं पीसीएस अफसर संगीता कनौजिया का आज सुबह करीब 10 बजे एम्स ऋषिकेश में निधन हो गया है। 4 महीने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। 30 अप्रैल को न्यूरो सर्जरी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उनके गले एवं स्पाइन सर्जरी की थी। उनकी गर्दन, छाती और सिर में गहरी चोटें आईं थी। आज वह जिंदगी की जंग हार गई।
संगीता कनौजिया का बीते 26 अप्रैल को लक्सर में कार एक्सीडेंट हुआ था। इस हादसे में उनके चालक गोविंद राम की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी, उन्हें गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। जहाँ 4 महीने तक डॉक्टर उन्हें बचाने के प्रयास करते रहे। लेकिन आज संगीता जिंदगी की जंग हार गईं। संगीता कनौजिया के निधन की पुष्टि एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने की है। एम्स प्रशासन के मुताबिक, संगीता को एम्स ऋषिकेश के लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप