Uttarakhand : यहां ट्यूशन टीचर का घिनौना खुलासा, बालिग हो जाओगी तो शादी कर लूंगा और फिर …..

ख़बर शेयर करें 👉

धर्मनगरी हरिद्वार से गुरु-शिष्य के रिश्तों को शर्मशार करने वाली करतूत सामने आई है। जहां एक ट्यूशन टीचर अपनी छात्रा के साथ चार साल तक घिनौनी हरकत करता रहा। आरोपी टीचर ने छात्रा से ये भी वादा किया कि जब वह बालिग हो जाएगी तो वो उस से शादी कर लेगा तथा टीचर पर अश्लील फोटो खींच ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगा है। इस हैरान और शर्मसार कर देने वाली घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: घायल पत्रकार अजय उप्रेती और उनकी पत्नी का हाल जानने पहुंचे पूर्व विधायक नवीन दुम्का, सांसद अजय भट्ट ने भी फोन पर जाना हाल

पीड़िता के पिता ने पुलिस में तहरीर देकर बताया है कि उसकी बेटी 2020 में 11वीं कक्षा की छात्रा थी। वह चंद्रशेखर वर्मा उर्फ सोनू वर्मा के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थी, जो शिवालिक नगर का निवासी हैं। आरोप है कि सोनू वर्मा ने एक्सट्रा क्लास के नाम पर उनकी बेटी को अपने घर पर बुलाया और फिर दुष्कर्म किया, साथ ही उसकी अश्लील फोटो भी खींच ली। जब छात्रा ने विरोध किया तो वह इसे वायरल करने की धमकी देने लगा। जिसके बाद वह डरा धमकाकर लगातार दुष्कर्म करता रहा।

मीडिया रिपोर्ट्स और पुलिस के मुताबिक टीचर पर आरोप है कि 3 अगस्त को उसने लड़की को अपने घर बुलाकर एक साधारण कागज पर उसके हस्ताक्षर करवाए। उस दस्तावेज में लिखा गया था कि लड़की का चंद्रशेखर से कोई संबंध नहीं है और न ही उसकी शादी पर उसे कोई आपत्ति है। इसके बाद पीड़िता ने 8 सितंबर की रात को अपने पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। इस पर उसके पिता ने रानीपुर कोतवाली में आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। रानीपुर कोतवाली के प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad