उत्तराखंड : यहां पहले किसी को बेची कार, फिर खुद ही कर ली चोरी, ऐसे खुला राज
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के कनखल क्षेत्र में एक कार चोरी का मामला सामने आया है। दरसअल कर चोर कोई और नहीं, कार का पुराना मालिक ही निकला। उसने पहाड़ में शराब तस्करी के लिए कार पर हाथ साफ किया था। पुलिस ने कैमरे की मदद से रुद्रप्रयाग जाकर आरोपित को गिरफ्तार करते हुए कार बरामद कर ली।
प्रेस कान्फ्रेंस में प्रभारी एसपी क्राइम रेखा यादव ने बताया कि राजागार्डन जगजीतपुर निवासी मोहित भट्ट की कार उनके घर के बाहर से चोरी कर ली गई थी। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कैमरे की मदद से वाहन चोर का पीछा करते हुए पुलिस रुद्रप्रयाग पहुंच गई। टीम ने कार बरामद करते हुए आरोपित सुभाष बिष्ट निवासी सुरसाल ऊखीमठ जिला रुद्रप्रयाग को दबोच लिया।
एएसपी रेखा यादव ने बताया कि पहले यह कार आरोपित की थी, रजिस्ट्रेशन भी अभी तक उसी के ही नाम पर चल रहा है। कार खरीदने के बाद मोहित भट्ट ने अपने नाम पर ट्रांसफर नहीं कराई थी। आरोपी पेशे से शराब तस्कर है, उसने तस्करी के मकसद से ही कार चोरी की थी। कार की एक चाभी उसके पास पहले से ही थी, इसलिए आसानी से वह कार चोरी कर ले जाने में कामयाब रहा। इस दौरान सीओ सिटी मुकेश ठाकुर, प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप