उत्तराखंड: यहां महिला के भतीजे से थे अवैध संबंध, नाबालिग बेटे ने किया विरोध तो कर दी हत्या

ख़बर शेयर करें 👉

हरिद्वार। जिले के कनखल थाना क्षेत्र में हुए किशोर की हत्या का खुलासा हो गया है। कनखल थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर की हत्या मां के अवैध संबंधों के चलते की गई। सपी सिटी कार्यालय में हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि एक जनवरी की दोपहर बैरागी कैंप में गंगा किनारे 17 वर्षीय किशोर का शव मिला था। जिसकी पहचान यश उर्फ क्रिश के रूप में हुई थी। उसके सिर में गहरे घाव थे। मामले की जांच में सामने आया कि किशोर की हत्या उसके ही किसी परिचित ने की थी। पुलिस ने किशोर के एक परिचित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कुबूल करते हुए कहा कि उसके यश की मां से अवैध संबंध थे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई

जिसका यश हमेशा विरोध करता था। जिस कारण उसने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। 31 जनवरी की रात वो यश को अपने साथ ले गया। फिर उसने उसे खूब शराब पिलाई। इसके बाद कनखल बैरागी कैंप लाकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि उसने यश की हत्या के बाद उसके सिर पर पत्थरों से कई बार वार किया। इसके बाद उसने उसका शव गंगा किनारे फेंका और वहां से फरार हो गया। किसी को शक ना हो इसलिए अगले दिन खुद ही आरोपी ने शव गंगा से बरामद करवाते हुए परिजनों को इस बारे में जानकारी दी थी। आरोपी महिला का रिश्ते में भतीजा है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad