उत्तराखंड: इस जिले में आज और कल स्कूलों की रहेगी छुट्टी,…आदेश हुए जारी
हरिद्वार। शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी ओरेन्ज अलर्ट के अनुसार जनपद हरिद्वार अन्तर्गत दिनांक 10 जनवरी, 2024 व दिनांक 11 जनवरी, 2024 को सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।
वर्तमान शीकालीन आपदा के मध्येनजर विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 10 जनवरी, 2024 से 11 जनवरी 2024 तक जनपद हरिद्वार के समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा-08 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश द्योषित किया जाता है। इसके अतिरिक्त जिन विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत कक्षा 09 से कक्षा 12 तक अतिरिक्त कक्षाए संचालित की जा रही है, उनका समय प्रातः 09:00 बजें के बाद रखा जाये।

अतः भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार अन्तर्गत दिनांक 10 जनवरी, 2024 से 11 जनवरी 2024 तक समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजो विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा-08 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता है, तथा जिन व्द्यिालयों में बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत कक्षा-09 से कक्षा-12 तक अतिरिक्त कक्षाए संचालित की जा रही है, उनका समय प्रातः 09:00 बजे के बाद रखा जाये। उल्लंघन की स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओ के अन्तर्गत कार्यवाही. अम्ल में लायी जायेगी।
उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल