उत्तराखंड : यहां सिक्योरिटी गार्ड की रायफल से चली गोली से सहकर्मी की मौत,……जांच में जुटी पुलिस
हरिद्वार। जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। प्रेमनगर स्थित आश्रम के बाहर बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक के कैश डिलीवरी वाहन के सिक्योरिटी गार्ड की राईफल से अचानक चली गोली सहकर्मी को लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई। मौकेबपर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना आज सोमवार शाम करीब चार बजे की है। बैकों से कैश लाने-लेजाने का कार्य करने वाली अंबे सिक्योरिटी का कैश डिलीवरी वाहन शाम को कैश छोड़ने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा प्रेमनगर आश्रम पहुंचा था। बैंक में कैश जमा कराने के बाद जब सिक्योरिटी कर्मचारी वापस जाने लगे उसी दौरान सिक्योरिटी गार्ड जितेंद्र निवासी रावली महदूद ने वाहन से अपनी लाइसेंसी रायफल उठाई वैसे ही वह नीचे गिर गई। रामफल के गिरते ही गोली चल गई जो पास में ही खड़े कर्मचारी आदित्य के पेट में घुस गई। गोली के चलते ही वहां अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में कर्मचारी को कनखल के रामकृष्ण मिशन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, एसएसआई संतोष सेमवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड से घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रायफल गिरने से गोली कैसे चल गई, इसकी जांच कराई जाएगी। कर्मचारी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस बैंक शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी चेक की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल