उत्तराखंड: विदेश जा रहे बेटे को छोड़ने आई थी मां, तेज रफ्तार कार ने दोनों को कुचला,… मौत
हरिद्वार। देहरादून मार्ग पर छिद्दरवाला के समीप एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर मां और पुत्र की मौत हो गई। मां विदेश जा रहे अपने बेटे को छोड़ने के लिए सड़क पर आई थी। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है। रायवाला पुलिस के मुताबिक घटना रविवार प्रातः करीब 5:00 बजे की है। थानाध्यक्ष रायवाला भुवन पुजारी ने बताया कि आशा प्लॉट छिद्दरवाला निवासी त्रिलोक सिंह विदेश में रहता है। रविवार सुबह उसे विदेश जाना था। उसकी मां भवानी देवी उसे छोड़ने के लिए मुख्य मार्ग पर आई थी।
इसी बीच जब वह वाहन की इंतजार कर रहे थे तभी देहरादून की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने मां और पुत्र को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल त्रिलोक सिंह (41 वर्ष) पुत्र जयपाल सिंह, भवानी देवी (63 वर्ष) पत्नी जयपाल सिंह दोनों निवासी आशा प्लॉट छिद्दरवाला को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक त्रिलोक सिंह जर्मनी में काम करता है। छुट्टी बिताने के बाद वह वापस जर्मनी लौट रहा था। वही जिस कार से माँ और बेटे को टक्कर लगी, वह हिमाचल से आ रही थी। बताया कि कार सवार लोग अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे थे। उन्होंने बताया कि कार चालक मनीष कुमार पुत्र प्रकाश निवासी बिलासपुर थाना शाह तलाई, जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश को हिरासत में ले लिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप