उत्तराखंड : यहां विधवा का अश्लील वीडियो बनाकर कई बार किया दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार। पुलिस के चक्कर काटने के बाद भी जब एक विधवा महिला की सुनवाई नहीं हुई तो उसे कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा. जीसीए बाद कोर्ट ने सिडकुल पुलिस को तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए हैं. जिसके बाद सिडकुल पुलिस ने विधवा की अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
पुलिस के अनुसार मूल रूप से मुजफ्फरनगर निवासी महिला ने बताया कि कुछ साल पहले उसके पति का देहांत हो गया था. जिसके बाद सुसराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया. महिला का कहना है कि साल 2017 में वो हरिद्वार आ गई और सिडकुल क्षेत्र में रहकर एक फैक्ट्री में काम करने लगी. उसी दौरान साथ काम करने वाले अंकित से उसकी जान पहचान हो गई. अंकित उसके कमरे पर आने-जाने लगा. आरोप है कि अंकित ने एक दिन अपने मोबाइल से कपड़े बदलते हुए उसका वीडियो बना लिया.
इसके बाद उसने वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. आरोप है कि अंकित ने उससे 25 हजार रुपए भी ऐंठ लिए. पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. तब महिला कोर्ट की शरण में पहुंची. मामले में इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप