उत्तराखंड: यहां पत्नी ने पति को और बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, इलाके में मचा हड़कंप
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से डबल मर्डर की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। थाना बहादराबाद क्षेत्र में हुए डबल मर्डर से इलाके में हड़कंप मच गया। पहले पत्नी ने कुल्हाड़ी से वार कर पति की हत्या की, उसके बाद बेटे ने मां का गला दबाकर उसे मौत की नींद सुला दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बहादराबाद क्षेत्र अंतर्गत मरगूबपुर गांव में पारिवारिक कलह के चलते पति और पत्नी की हत्या होने का मामला आया है। पारिवारिक कलह के चलते पहले पत्नी ने पति की हत्या कर दी। इसके बाद बेटे ने अपनी ही मां का गला घोट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतकों के नाम इनामुल हसन उम्र 52 वर्ष और उनकी पत्नी सितारा उम्र 45 वर्ष बतायी गयी है। बताया जा रहा है कि मृतका सितारा आरोपित बेटे तोहिद 22 वर्ष की सौतेली मां थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है तथा दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप