प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व लालकुआं शहर में निकाली भव्य शोभा यात्रा

लालकुआं। नगर में अयोध्या में बनाए जा रहे श्री राम मंदिर के 22 जनवरी सोमवार को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में क्षेत्र के रामभक्तों ने आज शहर में जय श्री राम और राम आएंगे आएंगे जैसे नारे गाते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली राम भक्तों द्वारा 25 एकड़ कॉलोनी प्रांगण से यात्रा के शुभारंभ के साथ ही अपराह्न लगभग 1:00 बजे प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न स्थानों से गुजरती हुई वापस 25 एकड़ रोड राम मंदिर में पहुंच कर समाप्त हुई। यात्रा 25 एकड़ प्रांगण से प्रारंभ होकर श्री राम मंदिर ,फलाहारी बाबा मंदिर से कोतवाली चौराहे होकर गुरुद्वारा पहुंची जहां से सारे नगर का भ्रमण करते हुए अवंतिका मंदिर पहुंचकर वापस आकर 25 एकड़ रोड स्थित श्री राम मंदिर पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ।
इस अवसर पर यात्रा में क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुमका, लालकुआं मंडल भाजपा अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट, विहिप के जिला उपाध्यक्ष सुभाष नागर, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट दानी, मंडल उपाध्यक्ष अरुण जोशी, संजीव कुमार शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष हरीश नैनवाल, मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष तारा पांडे, जीवन कबड़वाल, दीपक बतरा, विनोद श्रीवास्तव, बिंदुखत्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, मनोज गुप्ता, अक्षय राणा, विकास गुप्ता, संजय सिंह, प्रबल प्रताप राणा, राधेश्याम यादव, सुरेंद्र लोटनी, बॉबी संभल, परितोष सरकार, रितेश शुक्ला, रितेश राणा, कार्तिक सरकार, प्रेमनाथ पंडित, राजलक्ष्मी पंडित, दीवान सिंह विष्ट सहित हजारों लोग मौजूद थे।