लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को बिंदुखत्ता से किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने इंदिरा नगर द्वितीय, बिंदुखत्ता निवासी लक्ष्मण नाथ पुत्र स्व. हरिनाथ को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज था, और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस लगातार अपराधियों की धरपकड़ में जुटी हुई है, ताकि कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,...VIDEO

पुलिस टीम में
01-अ0उ0नि0 दया किशन सती
02-का0 आनंदपुरी
03-का0 संजय कुमार
04-कांस्टेबल राजेश कुमार

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad