रामनगर: रिसॉर्ट में चल रहा था कथित सेक्स रैकेट! पुलिस की रेड में 52 गिरफ्तार,…10 युवतियां रेस्क्यू
रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रिसॉर्ट में कथित रूप से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में रामनगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 52 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि 10 युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रिसॉर्ट में कथित तौर पर डांस बार और देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान बिना लाइसेंस संचालित बार से भारी मात्रा में नकदी और अन्य सामान भी बरामद किया गया है।
जांच में होटल कर्मचारियों की कथित मिलीभगत की बात भी सामने आई है। वहीं कार्रवाई के दौरान रिसॉर्ट का मैनेजर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
पुलिस के अनुसार, रेस्क्यू की गई युवतियों और गिरफ्तार लोगों में नेपाल, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के निवासी शामिल हैं। मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (16 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, निदेशक प्रो. एम.सी. लोहनी ने फहराया तिरंगा