बिंदुखत्ता: श्रीमद् देवी भागवत कथा में सप्तम दिवस पर मां जगदंबा की महिमा का हुआ सुंदर वर्णन

ख़बर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। इंदिरा नगर द्वितीय स्थित मां हाट कालिका मंदिर में चल रहे श्रीमद् देवी भागवत कथा के सप्तम दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा वाचक युवा व्यास व्योम त्रिपाठी ने जगत जननी मां जगदंबा के विभिन्न प्रसंगों का मनमोहक और गहन वर्णन किया। कथा में विशेष रूप से आश्विनी और सुकन्या की कथा पर जोर दिया गया, जिसमें दोनों पात्रों ने मां की उपासना से अपने जीवन को बदला और सफलता प्राप्त की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नवरात्रि पर बेटियों को बड़ा तोहफा! यहां खुलेगा पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज,..शासनादेश जारी

इस दौरान उन्होंने अश्विनी कुमारों, सुकन्या, चमन ऋषि और सत्यव्रत के प्रसंगों का विस्तार से उल्लेख करते हुए उनकी जीवन कथाओं से जुड़ी शिक्षाओं और महत्व को उजागर किया। उन्होंने बताया कि मां जगदंबा के आशीर्वाद और भक्ति से जीवन के हर संकट को दूर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  31 मार्च का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे,….पढ़ें सभी राशियां

श्रद्धालु बड़े तन्मयता से कथा का श्रवण कर अपने जीवन को धन्य महसूस कर रहे हैं। कथा स्थल पर भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने लायक था। कथा के अंतिम दिवस पर विशेष भंडारे और मां जगदंबा की महाआरती का आयोजन किया जाएगा।

इस भव्य आयोजन में मुख्य यजमान कैलाश जोशी, मंजू जोशी, हरिदत्त जोशी, मुन्नी देवी, मंदिर के पुजारी कृष्णानंद पांडे, शेखर जोशी, श्रीमती बीना जोशी, बिशन सिंह पपोला, महेश फुलारा, अजय कठायत, पवन भट्ट, विवेक गोस्वामी, कैलाश फुलारा, दीपक पाठक, गोविंद फुलारा, गिरीश फुलारा, कमल मिश्रा, सुनील यादव, कमल जोशी, पूरन धारयाल, मुन्ना जोशी, अमित जोशी, सागर भट्ट, अर्जुन नाथ गोस्वामी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, विनोद जोशी, शमशेर सिंह, मुकेश जोशी, चंदन सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।