नैनीताल: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई; जंगलों में चल रही भट्ठियां ध्वस्त, भारी मात्रा में लाहन और शराब बरामद
रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगलों में चल रही कच्ची शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान भारी मात्रा में लाहन और अवैध शराब भी बरामद की गई।
जिला आबकारी अधिकारी मीनाक्षी टम्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के अनुपालन में गुरुवार को रामनगर क्षेत्र में कार्रवाई की गई। थारी के जंगलों में अवैध कच्ची शराब की भट्ठियां संचालित होने की शिकायत मिलने पर आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी।
दबिश के दौरान टीम ने जंगलों में लगाई गई अवैध भट्ठियों को तोड़ दिया और मौके पर लगभग 1500 किलोग्राम लाहन नष्ट किया। इसके अलावा एक रबर ट्यूब में भरी करीब 32 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की गई।
कार्रवाई के दौरान आबकारी निरीक्षक उमेद पाल, अल्का, हेमंत गोस्वामी सहित विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्दूचौड़ में सड़क नहीं, रफ्तार बन रही जान की दुश्मन; आखिर कब सुधरेंगे बेतरतीब वाहन चलाने वाले?