नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट; कल बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल
नैनीताल। मौसम विभाग की ओर से 31 अगस्त को नैनीताल जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की चेतावनी और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार 31 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालय बंद रहेंगे। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक और कार्यालय स्टाफ को भी अवकाश दिया गया है।
मौसम विभाग ने जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई है। लगातार बारिश के कारण नदियों, नालों और गधेरों में जलस्तर बढ़ने तथा संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है।
हालांकि, नैनीताल शहर में संचालित ऐसे आवासीय विद्यालयों पर यह आदेश लागू नहीं होगा, जहां विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई और रहने की सुविधा एक ही परिसर में उपलब्ध है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इस जिले में कल सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत, मचा हड़कंप
आज का राशिफल (30 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!