लालकुआं-बिंदुखत्ता में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध क्लीनिक सील; संचालक पर 50 हजार का जुर्माना
लालकुआं। लालकुआं और बिंदुखत्ता क्षेत्र में संचालित क्लीनिकों एवं मेडिकल स्टोरों पर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग, औषधि विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने सघन निरीक्षण अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान एक क्लीनिक अवैध रूप से संचालित होता पाया गया, जिसे तत्काल बंद कर संचालक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
निरीक्षण अभियान में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्वेता भंडारी, औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट, अर्चना, पुलिस प्रशासन और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम शामिल रही। टीम ने बिंदुखत्ता क्षेत्र में संचालित कई मेडिकल स्टोर और चिकित्सा प्रतिष्ठानों की जांच की।
जांच के दौरान राकेश मेडिकल स्टोर, अलसफा मेडिकल स्टोर, गोपाल मेडिकल स्टोर, गंगवार मेडिकल सहित अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। वहीं रॉय क्लिनिक में बिना वैध अनुमति के क्लीनिक संचालित किए जाने का मामला सामने आया।
नियमों के उल्लंघन पर स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को बंद करा दिया और संचालक के खिलाफ 50 हजार रुपये का चालान किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित चिकित्सा संस्थानों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।
संयुक्त टीम ने सभी मेडिकल स्टोर और चिकित्सा प्रतिष्ठानों को निर्धारित मानकों एवं सरकारी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: तीनपानी में खूनी संघर्ष का खुलासा, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने तीनों हमलावरों को दबोचा
उत्तराखंड: मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर सख्त हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, डीएम को दिए फील्ड में रहने और सुनवाई तेज करने के निर्देश
खटीमा: मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, दिव्यांगों-वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण; महिला समूहों को दी बड़ी सौगात