Big Breaking : यहां अवैध खनन पर बड़ी कार्यवाही, 1 करोड़ 73 लाख का लगा जुर्माना,….मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें 👉

नैनीताल। जिले में अवैध खनन का खेल लगातार जारी है, इसी के तहत अवैध खनन पर खनन विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। अपर निदेशक खनन भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई हल्द्वानी राजपाल लेघा द्वारा कालाढूंगी क्षेत्र में दो जगहों पर गड्ढे खोदकर किए गए अवैध खनन पर जुर्माना लगाया गया है।

कार्रवाई में एसडीएम कालाढूंगी रेखा कोहली और तहसीलदार कालाढूंगी समेत अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। सेमलचौड़ में गड्ढा खोदकर अवैध रूप से खनन किया गया था, जिसमें 308 रुपये प्रति घन मीटर की दर से 25 लाख का जुर्माना लगाया गया है, तो वही दूसरे गड्ढे में भी अवैध खनन पर 1 करोड़ 47 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।

सोमवार को खनन एवं राजस्व विभाग द्वारा तहसील कालाढूंगी क्षेत्रान्तर्गत औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान देखा गया कि मुकेश चन्द्र निवासी विजयपुर धमोला तह० कालाढूंगी द्वारा ग्राम सेमलचौड़ तह० कालाढूंगी जिला नैनीताल में अपनी निजी नाप भूमि में दो अलग-अलग स्थानों पर गढ्ढा खोदकर अवैध खनन किया गया है, जिसका विवरण निम्नवत् है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा

अतः उपरोक्तानुसार उक्त दोनों गढ्ढों में से कुल 40432 घनमीटर उपखनिज का अवैध खनन किया गया जो कि उत्तराखण्ड खनिज ( अवैध खनन परिवहन एवम् भण्डारण का निवारण) नियमावली 2021 एवम् खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 23 सी का उल्लंघन है। इस प्रकार कुल रू० 01,73,85,948, 100/- (एक करोड़, तिहत्तर लाख पिचासी हजार नौ सौ अडतालिस मात्र) जुर्माना वसूलने की संस्तुति की जाती है।

साथ ही यह भी अवगत कराना है कि, उक्त स्थान पर ही दिनांक 24 मई को खनन एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान पाया गया कि, निवासी विजयपुर धमोला का ग्राम सेमलचोड़ के खाता सं0 60 के खसरा सं० 231 मध्ये अवैध खनन पोकलैण्ड (वाल्वो कम्पनी) के द्वारा किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन

मौके पर खनन स्थल से कुछ दूरी पर दो डम्पर एवं पोकलैण्ड मशीन को भागते हुए पकड़ा गया।

पोकलैण्ड मशीन को सीज कर सील निवासी विकमपुर बाजपुर जनपद उधमसिंह नगर को सुर्पुदगी दी गयी थी एवं दो डम्परों को भी सीज कर पुलिस चौकी बेलपड़ाव में खड़ा कर दिया गया था।

वहीं, मौके पर 1303 घनमीटर उपखनिज का अवैध खनन किया गया था जिस हेतु रू० 4,01,380.00 की धनराशि भूस्वामी पर आरोपित करने की संस्तुति की गई जो उनके द्वारा अतिथि तक जमा नहीं करायी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा

उक्त सीज पोकलैण्ड मशीन का पार्ट नं० 1,46,527 एवं सीरीयल नं० सी 2,10,023 है जो कि, आतिथि तक सीज है, परन्तु आज दिनांक को निरीक्षण करने पर पाया गया कि, उक्त सीज मशीन द्वारा ही मौके पर अवैध खनन किया जा रहा है, जिस हेतु कालाढूंगी तथा पूर्व में पोकलैण्ड मशीन सुर्षुदगी लेने वाले निवासी विक्रमपुर बाजपुर जनपद उधमसिंह नगर के विरूद्ध पुलिस थाना, कालाढूंगी में प्राथमिकी दर्ज कराये जाने की कार्यवाही राजस्व उपनिरीक्षक द्वारा की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad