बड़ी खबर: लालकुआं का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर ‘पिद्दा’ आखिरकार गिरफ्तार! 7 दुकानों में चोरी का खुलासा, ₹2.28 लाख नकद और चोरी की बाइक बरामद

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी/लालकुआं। लालकुआं, मुखानी और काठगोदाम क्षेत्र में लगातार दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातों से दहशत फैलाने वाला कुख्यात हिस्ट्रीशीटर प्रमोद कुमार आर्या उर्फ ‘पिद्दा’ आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसके साथी राजू बहादुर को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी के साथ ही सात चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है।

नैनीताल पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से ₹2,28,200 की नकदी, एक चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और चोरी के पैसों से खरीदा गया वीवो मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और तकनीकी जांच के आधार पर दोनों आरोपियों तक पहुंच बनाई। पूछताछ में दोनों ने लालकुआं की चार, मुखानी की दो और काठगोदाम की एक दुकान में चोरी की वारदात कबूल की।

पुलिस जांच में सामने आया कि ‘पिद्दा’ देर रात बंद दुकानों के ताले तोड़कर अंदर घुसता था और गल्ले से नकदी चुरा लेता था, जबकि उसका साथी बाहर निगरानी करता था। चोरी की रकम दोनों नशे और अन्य शौक पूरे करने में खर्च कर देते थे।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मुख्य आरोपी प्रमोद कुमार आर्या उर्फ ‘पिद्दा’ पर पहले से 32 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। वहीं उसके साथी राजू बहादुर के खिलाफ भी 13 मुकदमे दर्ज हैं। यानी दोनों का कुल आपराधिक रिकॉर्ड 45 मुकदमों का है।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने इस बड़ी सफलता पर पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें ₹2,500 के नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: स्कूल जाने के लिए घर से निकलीं चोरगलिया की 3 छात्राएं लापता, एक हफ्ते बाद भी नहीं लगा सुराग

उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Channel और Telegram Channel से जुड़ें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad