बिंदुखत्ता भाजपा मंडल की हुई बैठक, द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर बांटी मिठाई
लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी बिंदुखत्ता मंडल की संगठनात्मक बैठक आज संजय नगर स्थित अंबेडकर भवन में बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

मुख्य वक्ता के रूप में मंडल प्रभारी संजय दुम्का ने पार्टी के आगामी कार्यक्रम और कार्य योजना को लेकर सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर व अमृत महोत्सव कार्यक्रम को लेकर व मन की बात कार्यक्रम को लेकर के प्रत्येक कार्यकर्ता से प्रत्येक शक्ति केंद्र व प्रत्येक बुथ पर कार्यक्रम हो की रूपरेखा तैयार की वह कार्यकर्ताओं को उक्त कार्यक्रमो हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात द्रोपति मुर्मू को महामहिम राष्ट्रपति बनने के शुभ अवसर पर विधायक मोहन सिंह बिष्ट की गरिमामई उपस्थिति में समस्त कार्यकर्ता बंधुओं ने मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे को बधाई दी एवं सम्मानित अनुसूचित समाज में मिष्ठान वितरण किया।
कार्यक्रम में भरत नेगी, प्रकाश आर्य, कुंदन चुफाल, देवेंद्र बिष्ट, लक्ष्मण मेहता, जगदीश पंत, किशन पाण्डे, गणेश जोशी, हेम पाण्डे, लक्ष्मण जग्गी, कमल मिश्रा, राजेन्द्र सिंह, नवीन पपोला सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 2 नवंबर 2026: मेष से मीन तक 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? जानें करियर, कारोबार, धन और परिवार का हाल
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन: गूगल, जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा
आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल कॉल तक जानें क्या-क्या बदला?
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन