भीमताल बस हादसे में मृतकों और घायलों के लिए सीएम धामी ने की मुआवजे की घोषणा
भीमताल में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इस राशि में उत्तराखंड परिवहन निगम से 5 लाख रुपये, सड़क सुरक्षा निधि से 2 लाख रुपये और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 3 लाख रुपये शामिल हैं।
गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 3 लाख रुपये और सामान्य रूप से घायल यात्रियों को 15,000 से 25,000 रुपये तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया जाए।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने तुरंत राहत और बचाव कार्य के लिए पुलिस और अन्य बचाव दलों को मौके पर भेजा। स्थानीय लोगों की मदद से 26 घायल यात्रियों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से सड़कों पर सतर्कता बरतने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने प्रशासन को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!