नैनीताल: हाईवे पर मिला युवक का शव, नशे में ठंड में पड़े रहने से मौत की आशंका
नैनीताल। रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंबर वन बैंड के पास एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद अत्यधिक नशे में ठंड के कारण युवक की मौत होने की आशंका जताई है।
युवक की पहचान जितेंद्र कुमार (36), पुत्र जगदीश लाल, निवासी बेलुवखान के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि युवक संभवतः नशे में था और ठंड में खुले में पड़े रहने की वजह से उसकी जान चली गई। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!