बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी ने दी महामंत्री मनोज बसनायत के खिलाफ तहरीर, ये रही वजह….

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के दौरान बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष और महामंत्री के बीच हुई मारपीट के मामले में जहां पुलिस द्वारा जहां महामंत्री की तहरीर पर मंडल अध्यक्ष के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। वही, मंडल अध्यक्ष द्वारा भी कोतवाली में मंडल महामत्री के खिलाफ मारपीट व अभ्रदता करने की तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता: बरसात से पहले भूमि कटाव रोकने की तैयारी, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण

सोमवार को बिंदुखत्ता मंडल के कार्यकर्ता शहीद स्मारक स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित कर रहे थे, इसी बीच फोटो खिंचवाने को लेकर मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी और मंडल महामंत्री मनोज बसनायत के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई और देखते ही देखते यह नोकझोंक मारपीट में बदल गई, मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बमुश्किल दोनों को अलग किया, उसके बाद मंडल महामंत्री मनोज बसनायत ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर देते हुए मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिसपर पुलिस ने मंडल अध्यक्ष के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता: बरसात से पहले भूमि कटाव रोकने की तैयारी, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण

इधर मंगलवार को मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी ने भी मंडल महामंत्री के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है, जिसमे उन्होंने कहा है कि कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचे और मेरे साथ अभद्रता व मारपीट करने लगे, अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल अध्यक्ष को बमुश्किल बचाया, मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी का कहना है कि मंडल महामंत्री मनोज बसनायत पिछले दो वर्षों से पूरी तरह निष्क्रिय हैं, तथा वह 18 अक्टूबर 2020 को ही पार्टी से इस्तीफा भी दे चुके है, अब मंडल के चुनाव नजदीक है तो पुनः अपनी सक्रियता बनाने के लिए कार्यक्रम में पहुंचे है, और अभद्रता कर रहे है। कुल मिलाकर मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।