लालकुआं में गृह कलह ने ली महिला की जान, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
लालकुआं। क्षेत्र में घरेलू कलह के चलते एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि तीन मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-4 आजाद नगर निवासी आशा (30 वर्ष) पत्नी संजू दिवाकर ने कथित तौर पर गृह कलह के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल लालकुआं के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि अस्पताल में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतका अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई है, जिनमें 10 वर्षीय पुत्र प्रिंस, 8 वर्षीय पुत्री वैशाली और 6 वर्षीय पुत्र रितिक शामिल हैं। महिला का पति ऑटो चालक बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर लालकुआं कोतवाली पुलिस भी सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यसेवक सदन में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेशभर से पहुंचे लोगों ने दी शुभकामनाएं
आज का राशिफल (17 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: पार्टी में विवाद के बाद हत्या, रात में बरामदे में सो रहे युवक की हत्या; जीजा हिरासत में
आज का राशिफल (16 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!