लालकुआं में पूर्व सैनिकों ने वीर नारियों और उनके आश्रितों की पेंशनो में हुई बिसंगतियों को लेकर दिया सांकेतिक धरना
लालकुआं। पूर्व सैनिकों वीर नारियों और उनके आश्रितों की पेंशनो में हुई बिसंगतियों के संबंध में पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू की अध्यक्षता में रविवार को लालकुआं तहसील में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल कार्यक्रम संपन्न हुआ।
फैडरेशन ऑफ वेटेरनस ऐसोसिएशन संगठन के दिशानिर्देश पर देशव्यापी धरना एवं भूख हड़ताल पूर्व सैनिकों द्वारा किया गया, जिसमें लालकुआं, बिंदुखत्ता और हल्दूचौड़ के पूर्व सैनिक शामिल हुए। इस दौरान उहोंने बताया कि 20 फरवरी से जंतर मंतर पर अपनी मांगों को लेकर पूर्व सैनिकों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जोकि OROR की विसंगतियों के चलते धरना प्रदर्शन चल रहा है। वही सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों को नजर अंदाज करने एवं कोई सुनवाई न करने पर पूर्व सैनिकों का रोष बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि आगामी 6 अगस्त तक पूर्व सैनिकों की मांग नहीं माने गई तो देश के कोने कोने से पूर्व सैनिक दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रस्तावित धरने का समर्थन अन्ना हजारे द्वारा करने का ऐलान किया गया है।
इस दौरान पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष बीडी पांडे, सचिव सेना मेडल शेखर उपरेती, एके जोशी, शहीद गोविंदपुरा की वीरांगना प्रेमा पपोला, वीर नारी हेमा, वीर नारी दीपा, कैप्टन दलबीर सिंह कैप्टन इंदर सिंह पनीरी कैप्टन दलीप सिंह मेहरा कैप्टन धर्म सिंह रमोला कैप्टन सुंदर सिंह खनका, कैप्टन चंद्रशेखर उपाध्याय कैप्टन खुशाल सिंह कैप्टन शंकर सिंह चौफाल सूबेदार हरि जोशी, सूबेदार कुंदन सिंह, सूबेदार पुष्कर सिंह कुंवर कैप्टन चंचल सिंह कोरंगा सूबेदार नारायण सिंह बिष्ट सूबेदार रंजीत सिंह हलदार देवेंद्र चौहान हलदार मूलचंद हालदार गोपाल नेगी हलदार प्रकाश मिश्रा हलदार दिनेश सिंह समेत कई पूर्व सैनिक व वीर नारिया मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!