नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, एक की मौत, सात घायल
हल्द्वानी। नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों की कार आमपड़ाव के पास 150 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में नौ साल की बालिका की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, झनकट खटीमा जिला ऊधमसिंह नगर निवासी मो. परवेज अपनी कार से परिवार से नैनीताल घूमने गए थे। सोमवार को वे लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, कार में तीन पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे सवार थे। दोपहर करीब दो बजे आम पड़ाव मटियाली बैंड के समीप संकरी पुलिया पर अनियंत्रित हुई कार खाई में जा गिरी। जिसके बाद स्थानीय युवाओं, यात्रियों और चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार, पुलिस कर्मी दिनेश कार्की ने घायलो को किसी तरह खाई से निकालकर एंबुलेंस व अन्य वाहनों से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा।
एसटीएच के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि शाम 3.20 बजे आठ घायलों को गंभीर हालत में लाया गया जिसमें आयशा (9) पुत्री मो. परवेज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि आमिर (22), नसरीन (45), रूकसा (30), रायशा (8) मोहियुद्दीन (47), मंतशा (17) और मो. परवेज (35) को भर्ती कर लिया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद