बिंदुखत्ता की आपत्तियों पर सुनवाई नहीं कर रहा शासन-प्रशासन: वन अधिकार संगठन
लालकुआं। बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की मांग को लेकर वन अधिकार संगठन द्वारा चलाई जा रही पदयात्रा के 15वें दिन आज सैकड़ों ग्रामीणों ने भागीदारी की। पदयात्रा रावत नगर द्वितीय क्षेत्र में पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों परिवारों से जनसंपर्क कर 27 सितंबर को प्रस्तावित विशाल रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का अनुरोध किया। शाम का कार्यक्रम वन देवी मंदिर खुरियाखत्ता में रात्रि 8.00 बजे से भजन कीर्तन एवं नाटकों के माध्यम से होगा।
आज दिन की पदयात्रा के समापन अवसर पर पदयात्रा संयोजक अर्जुन नाथ गोस्वामी ने कहा कि जिला स्तरीय समिति द्वारा जून 2024 में सर्वसहमति से निर्णय लेकर बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित कर बंदोबस्ती की प्रक्रिया प्रारम्भ करने हेतु पत्रावली उत्तराखंड शासन को प्रेषित की जा चुकी है। इसके बावजूद वर्तमान जिलाधिकारी/जिला स्तरीय समिति द्वारा कानून के प्रावधानों के विपरीत पत्रावली के पुनः परीक्षण के आदेश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि वनाधिकार समिति ने इस निर्णय के विरुद्ध नियमानुसार राज्य स्तरीय निगरानी समिति के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई है। सुनवाई नहीं होने पर समिति द्वारा प्रत्येक माह पत्र भेजकर अपनी आपत्ति पर नियमानुसार सुनवाई करने तथा सुनवाई के दौरान समिति को अपना पक्ष रखने का अवसर देने का अनुरोध किया जा रहा है। इसके बावजूद अब तक कोई प्रभावी सुनवाई नहीं हुई है।
पदयात्रा में लिए गए निर्णय के बाद इस मुद्दे को लेकर वन अधिकार संगठन एवं पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी लालकुआं के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन प्रेषित कर दर्ज आपत्ति पर नियमानुसार सुनवाई करने का अनुरोध किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बिंदुखत्ता से संबंधित महत्वपूर्ण बैठकों में स्थानीय प्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं
पदयात्रा में संगठन अध्यक्ष उमेश भट्ट, दुग्ध संघ डायरेक्टर गोविंद मेहता, अर्जुन नाथ गोस्वामी, कैप्टेन चंचल सिंह कोरंगा,बलवंत बिष्ट,खुशाल सिंह कोश्यारी, दौलत सिंह कोरंगा, रमेश गोस्वामी, दीपक रौतेला, भरत नेगी, दीपक जोशी, दीपक नेगी,करम सिंह कोरंगा, नंदन बोरा, सोहन लाल, भूपेश जोशी, दानी कोरंगा, प्रताप बिष्ट , मनोज खोलिया, दिनेश कोरंगा, उर्फ डैनी, मीना मेहता, सुनील मेहरा, दुर्गा सिंह मेहता, मीना मेहता, दुर्गा देवी, लीला देवी, हंसी राणा नीमा देवी, पुष्पा देवी, मीना देवी, जानकी मेहरा सहित सैकड़ों महिलाएं एवं ग्रामीण शामिल रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरें बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री धामी को सौंपा ज्ञापन
बड़ी खबर! आज हल्द्वानी पहुंचेंगे सीएम धामी, क्रीड़ा विश्वविद्यालय के शिलान्यास से लेकर उद्योग जगत से संवाद तक कई कार्यक्रम…
आज का राशिफल (29 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!