बिंदुखत्ता में बारिश के बीच भव्य तिरंगा बाइक रैली, पंकज कोरंगा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिखाया राष्ट्रप्रेम

ख़बर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। विपरीत मौसम और मूसलाधार बारिश के बावजूद युवा मोर्चा बिंदुखत्ता मंडल की ओर से तिरंगा बाइक रैली का भव्य आयोजन किया गया। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज कोरंगा के नेतृत्व में आयोजित रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। बारिश के बीच भी कार्यकर्ताओं का जोश और राष्ट्रप्रेम देखते ही बना।

रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’, ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों के साथ देशभक्ति का संदेश दिया। आयोजकों ने कहा कि मौसम की विपरीत परिस्थितियां भी कार्यकर्ताओं के उत्साह को कम नहीं कर सकीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते कल इस जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

रैली में भाजपा बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, मंडल महामंत्री पूरन बोरा, महेश फुलारा, युवा मोर्चा मंडल प्रभारी उदित चौधरी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रक्षित तिवारी, सह प्रभारी रोहन चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश कुनियाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश पंत, जिला मंत्री प्रकाश आर्य, दुग्ध संघ डायरेक्टर गोविंद मेहता और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद दानू मौजूद रहे।

इसके अलावा युवा मोर्चा महामंत्री योगेश कुमार, हरीश कोरंगा, उपाध्यक्ष गौरव राणा, मंत्री राजेंद्र सुयाल, रमेश जोशी, नवीन जोशी, कोषाध्यक्ष लक्की चंद, मीडिया संयोजक मोहित जोशी, आईटी संयोजक वीरेंद्र कार्की और मंडल कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र बोहरा ने भी रैली में सहभागिता की।

महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण खड़ायत, महिला मोर्चा महामंत्री दीपा भट्ट, विमला, शीतल, सरिता और आशा सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी तिरंगा रैली में हिस्सा लिया।

वहीं ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंभू नाथ गोस्वामी, शक्तिकेंद्र संयोजक कैलाश फुलारा, प्रताप पांडा, चंचल धामी, मोहन शर्मा, पुष्कर कोरंगा, हिम्मत रावत, किशन राम और गुलाब सिंह कार्की सहित बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आयोजकों ने कहा कि मूसलाधार बारिश के बावजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं का तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरना राष्ट्रभक्ति और संगठन के प्रति समर्पण का प्रतीक है। रैली के सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad