लालकुआं: विवाहिता आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो को लेकर दबाव बनाने का आरोप
लालकुआं। मोटाहल्दू के गंगापुर कबडाल में विवाहिता की आत्महत्या के मामले में लालकुआं पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतका के पिता राजेंद्र प्रसाद की तहरीर पर छह अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर में आशिक अली पर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो को लेकर विवाहिता पर दबाव बनाने का आरोप लगाया गया था।
पुलिस के मुताबिक, मामले में साहिब अली और देवेश गंगवार पर मृतका के पति विजय पलड़िया को कानूनी कार्रवाई करने पर धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। इस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 146/2026 के तहत BNS की धारा 108 और 351(2) में मामला दर्ज किया गया।
तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आशिक अली को 26 सितंबर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस अब मामले में नामजद साहिब अली और देवेश गंगवार की भूमिका की जांच कर रही है और दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, सीओ लालकुआं विमल प्रसाद और प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन राणा के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी तथा कांस्टेबल गुरमेज सिंह और कुबेर सिंह शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी आशिक अली मूल रूप से बेरमनगर, शेरगढ़, बरेली का निवासी है और वर्तमान में गुमटी, हल्दूचौड़ में रह रहा था। वहीं साहिब अली भी बरेली का रहने वाला है, जबकि देवेश गंगवार लालकुआं निवासी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


देहरादून: जमीन के लालच में बेटी ने मां की हत्या की रची साजिश, प्रेमी संग मिलकर वारदात; दोनों गिरफ्तार
आज का राशिफल (27 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!