नैनीताल: यहां विजिलेंस की टीम ने 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को किया गिरफ्तार
नैनीताल। धारी तहसील में जमीन की नाप कराने के एवज में 30 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में विजिलेंस टीम ने पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। हल्द्वानी विजिलेंस टीम ने 26 सितंबर को कार्रवाई करते हुए पटवारी निर्मल बोरा को शिकायतकर्ता से कथित तौर पर 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार मोड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति को जमीन की नाप करानी थी। आरोप है कि इसके एवज में संबंधित पटवारी ने उससे 30 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, जिसके बाद उसने सतर्कता विभाग के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत का सत्यापन करने के बाद विजिलेंस ने ट्रैप टीम गठित की। इसके बाद 26 सितंबर को हल्द्वानी विजिलेंस टीम ने धारी तहसील में कार्रवाई करते हुए पटवारी निर्मल बोरा को शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया।
विजिलेंस निदेशक ने टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की
विजिलेंस डायरेक्टर डॉ. वी. मुरुगेशन ने कार्रवाई करने वाली टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने आम लोगों से भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में सहयोग करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी किसी काम के बदले रिश्वत की मांग करता है तो इसकी शिकायत सतर्कता विभाग के टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सऐप हेल्पलाइन 9456592300 पर की जा सकती है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


डबल मर्डर से सनसनी: प्रेम प्रसंग के शक में भाई ने बहन और पड़ोसी युवक को गोली मारकर की हत्या
आज का राशिफल (26 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: स्कूल जाने के लिए घर से निकलीं चोरगलिया की 3 लापता बालिकाएं हिमाचल में मिलीं, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट: इन 5 जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद; नैनीताल-हल्द्वानी समेत इन इलाकों में बढ़ेगा असर