उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट: इन 5 जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद; नैनीताल-हल्द्वानी समेत इन इलाकों में बढ़ेगा असर

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के 25 सितंबर के अपडेट के अनुसार 26 सितंबर को राज्य में अत्यंत भारी बारिश, जबकि 27 सितंबर को कई इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम के इस अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 26 सितंबर को आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।

26 सितंबर को इन जिलों में रेड अलर्ट
26 सितंबर सुबह 8:30 बजे से 27 सितंबर सुबह 8:30 बजे तक नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में रेड अलर्ट को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। इन जिलों के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

नैनीताल जिले में मुक्तेश्वर, रामनगर, हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है। वहीं चंपावत में लोहाघाट, बाराकोट और टनकपुर, पिथौरागढ़ में डीडीहाट, बेरीनाग और मुनस्यारी तथा बागेश्वर में कपकोट और बैजनाथ क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं।

ऊधमसिंह नगर में जसपुर, बाजपुर, किच्छा और खटीमा समेत आसपास के क्षेत्रों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

पहाड़ों में भूस्खलन, मैदानों में जलभराव का खतरा
मौसम विभाग ने बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की भी संभावना जताई है। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और सड़कें अवरुद्ध होने की स्थिति बन सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आ सकती है।

प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों से संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: जिले में कल स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, भारी बारिश के रेड अलर्ट के बाद DM ने जारी किया आदेश
Ad Ad Ad Ad