लालकुआं: गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, उत्पादकों को बांटा 22 लाख का बोनस
लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को करीब 2.50 करोड़ रुपये की दुग्ध खरीद के एवज में 22 लाख रुपये की बोनस राशि के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान दुग्ध उत्पादकों को संघ की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।
दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध उत्पादक संघ की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि उत्पादकों की मेहनत और निरंतर सहयोग से ही दुग्ध व्यवसाय को मजबूती मिलती है। उन्होंने उत्पादकों से अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और समितियों के माध्यम से नियमित रूप से दूध उपलब्ध कराने का आह्वान किया।
मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध उत्पादकों के हितों को प्राथमिकता देते हुए संघ स्तर पर लगातार योजनाएं संचालित की जा रही हैं, ताकि उत्पादकों को उनकी मेहनत का उचित लाभ मिल सके। बोनस वितरण का उद्देश्य उत्पादकों के परिश्रम को प्रोत्साहित करने के साथ दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना है।
उन्होंने दुग्ध समितियों को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं सशक्त बनाने पर भी जोर दिया। कहा कि दुग्ध क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक उत्पादक का हित संघ की प्राथमिकता है और उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम का संचालन मार्ग प्रभारी पूरन चंद्र मिश्रा ने किया। इस दौरान सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पीएंडआई प्रभारी सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, जगदीश चंद्र, मोहन चंद्र जोशी, दीपा देवी, नरेंद्र मेहरा, सुमित जोशी, नेहा डालाकोटी समेत दुग्ध समितियों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड SIR में 95 हजार वोटरों का मामला, Form-7 हुए ऑटो-जेनरेट; जानिए अब क्या करना होगा
उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, 27 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट; इन जिलों में बढ़ेगा खतरा
हल्द्वानी: चाट की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट, CCTV ने खोला राज; चार युवक गिरफ्तार
आज का राशिफल (25 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!