लालकुआं: आंचल ने चाकलेट के साथ किया बेसन लडडू का उत्पादन शुरू
लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि., लालकुआं के अध्यक्ष, श्री मुकेश बोरा द्वारा बताया गया कि दुग्ध संघ द्वारा दीपावली पर्व में उपभोक्ताओं एवं उत्पादकों की व्यापक माॅंग को देखते हुए आंचल बाल मिठाई व चाकलेट साथ आंचल बेसन लडडू का उत्पादन किया शुरू।
श्री बोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत वर्ष दुग्ध संघ द्वारा चार हजार किग्रा बाल मिठाई व चाकलेट विक्रय की गई थी जिसे दृष्टिगत के देखते हुए इस वर्ष भी कुशल कारीगरों के सहयोग से बाल मिठाई एवं चाकलेट उत्पादन के साथ आंचल घी के बेसन लडडू 500 ग्राम पैक में तैयार किये जा रहे है जिसकी प्रतिकिग्रा दर 400 रूपया निर्धारित की गई है। आंचल उपभोक्ताओं की गत वर्ष की मांग को देखते हुए इस बार आंचल मिठाई बिक्री लक्ष्य छः हजार किग्रा रखा गया है। आंचल बाल व चाकलेट के साथ आंचल घी से तैयार बेसन लडडू बाजार में उपभोक्ताओं के साथ ही दुग्ध समितियों के माध्यम से भी उपलब्ध करायी जायेगी जिस हेतु उपभोक्ताओं को उनकी माॅंग पूर्ण किये जाने हेतु कर्मचारियो व अधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित किये गये है।
सामान्य प्रबन्धक निर्भय नारायण सिह ने बताया कि आंचल की गुणवत्ता पर उपभोक्ताओं के विश्वास का ही परिणाम है कि अत्यधिक माॅंग प्राप्त हो रही है। इसके साथ ही अध्यक्ष नैनीताल दुग्ध संघ मुकेश बोरा एंव सामान्य प्रबन्धक द्वारा समस्त दुग्ध उत्पादको एंव उपभोक्ताओं को दीपावली की अग्रमि शुभकानाये देते हुए भरोसा दिलाया कि आंचल द्वारा अपनी गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जायेगा इसलिए दीपावली पर्व पर आंचल दुग्ध एंव दुग्ध उत्पादो के साथ चाकलेट एंव आंचल घी से निर्मित बेसन लडडू का उपयोग अवश्य करे ।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 2 नवंबर 2026: मेष से मीन तक 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? जानें करियर, कारोबार, धन और परिवार का हाल
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन: गूगल, जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा
आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल कॉल तक जानें क्या-क्या बदला?
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन