लालकुआं: सेंचुरी पेपर मिल के आंदोलनकारी श्रमिकों के समर्थन में धरने पर बैठे पूर्व विधायक नवीन दुम्का
लालकुआं। पिछले ढाई महीने से स्थाई नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलनरत सेंचुरी पेपर मिल के श्रमिकों के समर्थन में पूर्व विधायक नवीन दुमका खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने जिला अधिकारी को पत्र भी लिखा है साथ ही श्रमिकों के समर्थन में आज पूर्व विधायक नवीन दुम्का समर्थन में उतर गए हैं। उन्होंने आंदोलनकारी श्रमिकों की मांग को न्यायोचित करार देते हुए धरना भी प्रारंभ कर दिया है।
इस दौरान आयोजित सभा में पूर्व विधायक नवीन दुमका ने दो टूक चेतावनी दी है कि मिल प्रबंधन अपने अड़ियल रवैए से बाज आए और आंदोलन में बैठे श्रमिकों को स्थाई नियुक्ति प्रदान करें, उन्होंने कहा कि मिल प्रबंधन इस प्रकार की गलतफहमी में न रहे कि वह श्रमिकों की मांग को अनसुना कर देगा। उन्होंने कहा कि मिल प्रबंधन ने यदि जल्द ही श्रमिकों की मांग का समाधान नहीं किया तो इसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे।
पूर्व विधायक नवीन दुमका के अलावा धरना स्थल पर नंदकिशोर कपिल, डीएन सुयाल, शंकर जोशी, हरीश भट्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व प्रधान इंदर सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान हरीश भट्ट, प्रधान विपिन जोशी, सोनू सुयाल, रोशन मेहरा, गोविंद मेहता, कुंदन चुफाल, हेम पांडे, राजू उप्रेती, तारा जोशी, बलवंत दानू, कमल अधिकारी, प्रेमचंद्र दुमका आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भास्कर सुयाल कंचन सिंह के अलावा पूर्व विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र दुम्का भी मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 2 नवंबर 2026: मेष से मीन तक 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? जानें करियर, कारोबार, धन और परिवार का हाल
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन: गूगल, जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा
आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल कॉल तक जानें क्या-क्या बदला?
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन