लालकुआं: युवती को मंदिर घुमाने के बहाने युवक ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज कर करी कार्रवाई
लालकुआं। कोतवाली के निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता के युवक द्वारा नशीली लस्सी पिला कर एक युवती के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। युवती की मां ने कोतवाली लालकुआं में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है, फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता क्षेत्र के घोड़ानाला निवासी एक महिला ने लालकुआं कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी 19 वर्षीय बेटी ने उसे बताया था कि वह अपने दोस्तों के साथ शीतलादेवी मंदिर घूमने जा रही है, उसके साथ उसका दोस्त नीरज बिष्ट भी है। देर शाम जब युवती घर लौटी तो परिजनों ने उससे देरी से आने का कारण पूछा तो युवती ने दोस्तों के साथ घूमने में देरी का बहाना बना कर टाल दिया। उसी रात को युवती के पिता व कुछ अन्य परिजन नीरज बिष्ट के घर गए थे। तब नीरज के माता पिता व चाचा ने उन्हें धमकाया और उनसे भविष्य में बातचीत न करने का फैसला कर लिया इसके बाद एक समझौता नामा भी लिखवाया गया।
उसके बाद वे घर लौट आए लेकिन उनकी बेटी अगले दिन तक लगातार रो रही थी। जब परिजनों ने युवती से रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि एक दिन पहले उसे नीरज बिष्ट का फोन आया था। जब नीरज ने पूछा कि तुम लोग कहां हो तो युवती ने बताया कि वे शीतला मंदिर जा रहे हें इस पर नीरज ने उससे कहा कि वह भी उनके साथ घूमने चलेगा उसने उन्हें हल्द्वानी बुलाया। हल्द्वानी पहुचने के बाद नीरज ने उसकी बेटी को तो स्कूटी पर बिठा लिया और उसकी सहेली आटो में बैठकर शीतला मंदिर गई।
मंदिर घूमने के बाद उसकी बेटी की सहेली अपनी बहन के घर हल्द्वानी को चली गई और नीरज बिष्ट उसकी बेटी को स्कूटी पर बिठाकर भुजियाघाट ले गया । वहां पर उसने युवती को फास्ट फूड खिलाया। हल्द्वानी लौटते वक्त फिर हल्द्वानी में उसने उसे लस्सी भी पिलाई। इसके बाद युवती को नशा होने लगा।
जिसपर बैरीपड़ाव के महालक्ष्मी मंदिर तक पहुंचते पहुंचते युवती को नशा होने लगा था। इसके बाद नीरज उसे लेकर महालक्ष्मी देवी मंदिर के बगल से एक गली में ले गया। युवती का कहना है कि उसे नहीं मालूम कि वह उसके किसी के घर में ले गया या किसी होटल में। यहीं पर नीरज ने उसके साथ बलात्कार किया। और बाद में उसे लालकुओं में छोड़ गया। जिसके बाद नीरज ने युवती को धमकी दी थी कि कि अगर यह बात किसी को बताई तो उसकी वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। वही पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर नीरज बिष्ट को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक नीरज बिष्ट को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 2 नवंबर 2026: मेष से मीन तक 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? जानें करियर, कारोबार, धन और परिवार का हाल
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन: गूगल, जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा
आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल कॉल तक जानें क्या-क्या बदला?
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन