हल्द्वानी: SSP नैनीताल ने उपनिरीक्षक किया निलंबित,…जानिए मामला
विवेचना में लापरवाही बरतने पर SSP नैनीताल ने उ0नि0 को किया निलंबित, अन्य सभी को भी दिए कड़े निर्देश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही न बरतने हेतु लगातार निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में थाना भीमताल में पंजीकृत एक अभियोग में विवेचक श्री रविन्द्र सिंह राणा द्वारा विवेचना में लापरवाही बरतने पर आज दिनाँक- 06/02/2025 को एसएसपी नैनीताल द्वारा कड़ा रुख अपनाते हुए उ0नि0 रविन्द्र सिंह राणा थाना भीमताल को निलंबित कर दिया है।
SSP NAINITAL ने इस कार्यवाही को कड़ा संदेश बताते हुए सभी पुलिस अधि0/कर्म0 को चेतावनी दी है कि अभियोगों की विवेचना में एवं अपने कर्तव्य के प्रति भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कहा कि अपनी जिम्मेदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने व पूरी तत्परता से कार्य करना सुनिश्चित करें। अन्यथा लापरवाही बरतने पर कार्यवाही हेतु तैयार रहें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश