भीमताल: यूनिवर्सिटी हॉस्टल में बीसीए की छात्रा ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
नैनीताल जनपद के भवाली क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली 18 वर्षीय छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना बुधवार दोपहर की है। छात्रावास प्रबंधन ने छात्रा को फंदे से उतारकर भवाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक छात्रा की पहचान वासवी पुत्री रामकृष्ण तोमर निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह विश्वविद्यालय में बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और फरसौली स्थित छात्रावास में रह रही थी। बताया गया है कि बुधवार दोपहर लगभग 1 बजे वह अपने कक्ष में फंदे से लटकी हुई मिली। यह देख छात्रावास कर्मियों ने तत्काल उसे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सालय में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भवाली के कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि उन्हें शाम को घटना की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचायतनामा भरने के उपरांत शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व डिजिटल उपकरणों की जांच के आधार पर ही मृत्यु के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। छात्रावास व विश्वविद्यालय प्रशासन से भी पूछताछ की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!