नैनीताल में खौफनाक वारदात: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता की कर दी हत्या
नैनीताल। जिले के भवाली कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत नगारीगांव से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां बेटे ने अपने ही पिता को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और लोग हैरान हैं कि कैसे एक बेटा अपने ही पिता का दुश्मन बन गया।
पुलिस के मुताबिक, 32 वर्षीय सचिन सदाशंकर ने किसी विवाद के बाद गुस्से में आकर 75 वर्षीय पिता राजकुमार सदाशंकर पर डंडे से ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर चोटों से मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई। हत्या की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई और लोग घटना स्थल पर जुट गए।
सूचना मिलते ही भवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। फौरन फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से सबूत जुटाए गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है।


उत्तराखंड Weather Alert: आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 2 जिलों में घना कोहरा, IMD ने जारी किया अपडेट
आज का राशिफल (09 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
ऊधमसिंह नगर: जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बम्पर तबादले, देखें लिस्ट….
हल्द्वानी: युवती का पीछा कर जबरन शादी का दबाव, इनकार पर पत्थर से हमला, आरोपी पर केस दर्ज
उत्तराखंड: खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात