लालकुआं: यहां ट्रेन की चपेट में आने से हाथी गंभीर रूप से हुआ घायल
लालकुआं। तराई केंद्रीय वन विभाग के टांडा रेंज में रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक मादा हाथी घायल हो गया है, वन विभाग द्वारा घायल हाथी को उपचार के लिए ट्रॅकुलाइजर करने के प्रयास किया जा रहे हैं।
मंगलवार की रात को दिल्ली जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस लालकुआं से करीब 2 किलोमीटर आगे पहुंची थी कि टांडा रेंज में रेलगाड़ी के आगे एक मादा वयस्क हाथी आ गया। रेलगाड़ी के लोको पायलट ने ब्रेक लगाने के प्रयास किया परंतु तब तक हाथी रेलगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। टाटा रेंज के बंद क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने बताया कि हाथी को ट्रॅकुलाइजर करने के प्रयास किया जा रहे हैं, जिसके बाद उसका उपचार किया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!