लालकुआं: यहां रेलगाड़ी की चपेट में आया हाथी की मौत, बच्चा गंभीर रूप से घायल
लालकुआं। यहां बीती देर रात्रि तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडाजंगल मुक्तिधाम के समीप ट्रेन के इंजन से टकराने से एक हथिनी की मौत हो गई, जबकि उसका नौ महीने का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। 10 दिन में दूसरे हाथी की मौत से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की तड़के करीब तीन बजे लालकुआं बरेली रेलवे ट्रेक पर शमशान घाट के पास हाथियों का झुंड रेलगाड़ी के इंजन की चपेट में आ गया, जिससे एक मादा हथिनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका नौ वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी के नेतृत्व में गौला रेंज की टीम मौके पर पहुंच गई, जिनके द्वारा हाथी के घायल बच्चे को उपचार के लिए डौली रेंज के कार्यालय में लाया जा रहा है, जबकि हथिनी का टांडा रेंज की टीम द्वारा पोस्टमार्टम कराया जायेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!