लालकुआं: विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास कार्यों की तैयारियों का लिया जायजा

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। विधायक डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लालकुआं स्टेशन में लगभग 24 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों के 6 अगस्त को प्रस्तावित शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं, रेलवे, पुलिस प्रशासन, और नगर पंचायत के अधिकारियों के साथ वार्ता की गई। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बागपत के विपुल जैन हुए डीपीआईएएफ 2025 इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित

डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लालकुआं को विकास की एक शानदार सौगात मिली है। वह इसे जनता की ओर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सरकार के धन्यवाद के पात्र हैं। जिसके लिए देश के पीएम और राज्य सीएम का आभार व्यक्त करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  27 मार्च का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे,….पढ़ें सभी राशियां

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लालकुआं स्टेशन के विकास कार्यों के शिलान्यास के बारे में विधायक डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से लालकुआं स्टेशन की सुविधा और सुंदरता में सुधार होगा, जिससे लोगों को यात्रा करने में आसानी होगी।