लालकुआं: यहां हाईवे में पहुंचा हाथियों का झुंड, मचा हड़कंप,….देखें वीडियो
लालकुआं। राष्ट्रीय राजमार्ग में लालकुआं से हल्दुचौड़ के बीच वन विकास निगम के डिपो संख्या-5 के समीप जंगल से निकलकर सड़क पर जंगली हाथियों का झुंड आने से हड़कंप मच गया. हाईवे पर हाथियों के आ जाने से सड़क पर यातायात दोनों तरफ काफी देर तक बाधित रहा. जबकि हाथी हाईवे पर चहलकदमी करते दिखाई दिए. हाथियों का झुंड टांडा जंगल से निकलते हुए गौला रेंज की तरफ ग्रामीण इलाकों में पहुंच गया।
बताया जा रहा है कि हाथी का झुंड आईओसी डिपो की ओर हाईवे की रेलिंग को पार करते हुए चले गए, जबकि आठ हाथी हाईवे के बीचो-बीच बनी रेलिंग ऊंची होने के कारण वापस टांडा के जंगल की ओर लौट गए. इस दौरान लोग वीडियो बनाते हुए दिखाई दिए. गनीमत रही कि इस दौरान हाथियों ने उत्पात नहीं मचाया. हाईवे पर हाथियों के आने की सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम गश्त को बढ़ा दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!