लालकुआं: यहां झाड़ियां में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप,..पुलिस जांच में जुटी
लालकुआं। बरेली रोड क्षेत्र के मोतीनगर में रेलवे पटरी के किनारे झाड़ियों में एक वृद्ध महिला की शव पड़े होने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो शव पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे संभावना जताई जा रही है कि वृद्धा ट्रेन की चपेट में आकर हादसे का शिकार हुई होगी, इसके बाद उसकी मौत हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया।
मंडी चौकी पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की शिनाख्त 85 वर्षीय हंसी देवी के रूप में की गई, जो कुष्ठ आश्रम मोतीनगर में रहती थीं और क्षेत्र में भिक्षावृत्ति करती थी। महिला 1 नवंबर से गायब थी रविवार को जीवनदान अस्पताल के पास झाड़ी में महिला का शव लोगो ने देखा तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस के मुताबिक महिला के शरीर पर चोटों के निशान थे, जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि उनकी मौत ट्रेन के हादसे के कारण हो सकती है।
पुलिस को एक थैला भी मिला है, और शिनाख्त के बाद वृद्धा के बेटे को बुलाया गया जो देहरादून में रहते हैं. बेटे ने पोस्टमार्टम के बाद अपनी मां का दाह संस्कार किया. वहीं पुलिस घटना की जांच कर रही है, हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!