लालकुआं: कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अस्मिता मिश्रा ने जनसंपर्क अभियान तेज किया, विकास के लिए मांगा जनता का आशीर्वाद”

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। नगर पंचायत से कांग्रेस प्रत्याशी डा० अस्मिता मिश्रा ने आज अपने समर्थकों सहित नगर एवं क्षेंत्र में अनेक स्थानों का भ्रमण कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की वार्ड न. 2 में जन सम्पर्क के दौरान उन्होंने कहा आप सभी का जो आशीर्वाद मिल रहा है उससे वे अपनी जीत के प्रति आश्वस्त है।
इस अवसर पर डाक्टर अस्मिता ने मतदाताओं से विकास के प्रति अपना विजन स्पष्ट करते हुए कहा कि जनता का आशीर्वाद प्राप्त होने पर वह ट्रांसपोर्ट नगर, आवासीय कालोनी, महाविद्यालय, भूमि का मालिकाना हक, युवाओं को स्थानीय उद्योगो में रोजगार, नागरिक पार्क निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार समेत जन-सरोकारों से जुड़े तमाम कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन

उन्होंनें कहा कि जनता यदि एक बार सेवा का मौका देती है तो वह लालकुआं नगर पंचायत को राज्य की एक आदर्श नगर पंचायत बनवाने की दिशा में कार्य करना चाहती हैं। इसके लिए शिक्षा स्वास्थ्य, खेल, चिल्ड्रन पार्क, नागरिक पार्क, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, सौन्दर्यीकरण यातायात व परिवहन जैसी जरूरतों से जुड़ी तमाम समस्याओं का स्थाई समाधान सुनिश्चित करने के लिए व्यावहारिक कार्य योजनाएं बनाने का उनका संकल्प है।

उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो वह लालकुआं नगर पंचायत क्षेत्र में विकास का एक ऐसा मॉडल खड़ा करेंगी जो पूरी तरह ईको फ्रेंडली होगा और दूरगामी, स्थाई व सुखद लाभ देने वाला होगा। उन्होंनें आगे कहा कि विकास की प्राथमिकताएं मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तय होनी चाहिए और इसको लेकर वह बेहद गम्भीर हैं।
नई पीढ़ी के सपनों के अनुरूप कार्य करने की भी आवश्यताएं उनकी प्राथमिकता है उन्होंने कहा भविष्य पर केन्द्रित नीतियां बना कर आगे बढ़ना समय की मांग है जनता का आशीर्वाद मिला तो वे हर दिशा में स्थाई समाधान का प्रयास करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

डाॅ० अस्मिता ने कहा उनका परिवार सदैव नगर के विकास को समर्पित रहा है उनके ससुर जी के चैयरमैन के कार्यकाल की लोकप्रियता आज भी बरकरार है जिस कारण जनता का उन्हें भरपूर आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है।
इस दौरान उनके साथ पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा,वरिष्ठ नेता पूरन सिंह रजवार ,नगर अध्यक्ष भुवन पाण्डे, कमलेश यादव, शेखर जोशी,हरीश बिसौती,अनमोल सहित अनेको लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad