लालकुआं: यहां सड़क किनारे कार में बैठे युवक-युवती को देख भड़के ग्रामीण, पुलिस चौकी तक पहुँचा मामला
लालकुआं। हल्दूचौड़ के बच्ची नवाड़ गांव में मंगलवार देर शाम एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। सड़क किनारे खड़ी कार में करीब एक घंटे तक युवक और युवती को बैठे देखकर ग्रामीण भड़क उठे। देखते ही देखते सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए और दोनों को घेर लिया। मामला बिगड़ता देख पुलिस को बुलाना पड़ा।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक-युवती को हल्दूचौड़ चौकी ले गई। वहां भी भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए दोनों के परिजनों को बुलाया और पूछताछ शुरू की।
जांच में सामने आया कि युवक मूल रूप से बहेड़ी का रहने वाला है और रुद्रपुर में नौकरी करता है। युवती अल्मोड़ा की निवासी है और इन दिनों हल्दूचौड़ में रिश्तेदारी में आई हुई थी। दोनों की पहचान सिडकुल में हुई थी और कार में बैठकर बातचीत कर रहे थे। लेकिन ग्रामीणों ने इसे गलत समझकर बवाल खड़ा कर दिया।
पुलिस ने नियमों के तहत युवक का चालान कर दिया, जबकि युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हंगामे के बाद देर रात तक पूरे क्षेत्र में इस घटना की चर्चा होती रही।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार