लालकुआं : कोचिंग जा रहे छात्र-छात्रा की बाइक को डंपर ने मारी टक्कर, दोनों की हालत नाजुक
लालकुआं–हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लालकुआं फ्लाईओवर के पास कोचिंग जा रहे बाइक सवारों को अनियंत्रित डंपर ने टक्कर मार दी है. जिससे छात्र-छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गए है. घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए एसटीएच अस्पताल भेजा गया है, जहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत चिंताजनक बताई है. परिजनों को भी इस संबंध में सूचना दे दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम लगभग 5 बजे लालकुआं से हल्दूचौड़ की ओर कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र-छात्रा की बाइक जैसे ही फ्लाईओवर पर पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी. जिससे वह घायल हो गए. घटना के बाद राहगीरों की मदद से 112 सेवा और एंबुलेंस के जरिए उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि फिलहाल छात्र-छात्रा बोलने की स्थिति में नहीं है।
बताया जा रहा है कि छात्र का नाम राजन गोड़ पुत्र मोहन प्रसाद उम्र 17-18 वर्ष वीआईपी गेट लालकुआं का रहने वाला हैं. जबकि छात्रा की शिनाख्त बंगाली कॉलोनी निवासी सेंचुरी मिलकर्मी की 16 वर्षीय पुत्री करिश्मा के रूप में हुई हुई. घटना के बाद छात्र-छात्रा की कॉपी- किताबें सड़क पर फैल गई थी. वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. बहरहाल परिजनों को भी इस संबंध में सूचना दे दी गई है

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!