लालकुआं: सेंचुरी पेपरमिल के आक्रोशित श्रमिकों व समर्थकों ने मिल प्रबंधन का फूका पुतला।।
लालकुआं। पिछले ढाई महीने से स्थाई नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलनरत सेंचुरी पेपर मिल के श्रमिकों का सब्र अब जवाब देने लगा है। वही सेंचुरी पेपर मिल के आंदोलित श्रमिकों तथा उनके सैकड़ों समर्थकों ने आज धरना स्थल से गोला रोड तक जोरदार नारेबाजी के साथ जुलूस निकालते हुए मिल प्रबंधन का धरना स्थल पर पुतला फूंका।

बताते चलें कि युवा कांग्रेस नेता शंकर जोशी एंव आंदोलन का नेतृत्व कर रहे श्रमिक नेता भास्कर सुयाल के संयुक्त नेतृत्व में आज सैकड़ों लोगो ने बिन्दूखत्ता स्थित शहीद स्मारक धरना स्थल से गौलारोड रेलवे क्रॉसिंग तक जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया जुलूस के दौरान सेचुरी पेपर के मुख्य गेट पर प्रर्दशनकारियों ने मिल प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी वही किसी तरह कि कानून व्यवस्था ना बिगड़े इसलिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। जुलूस के बाद आन्दोलनकारियों के धरना स्थल पर पहुंचकर सेचुरी पेपर मिल प्रबंधक का पुतला दहन किया।

इस दौरान कांग्रेस नेता व ग्राम प्रधान शंकर जोशी ने कहा कि मिल प्रबंधन द्वारा श्रमिकों का जो उत्पीड़न किया जा रहा है उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मिल प्रबंधन अपनी हठधर्मिता से बाज नहीं आया तो फिर वह बड़े से बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।उन्होंने कहा कि आंदोलन कर रहे श्रमिकों की मांग तर्कसंगत एवं न्यायोचित है। लिहाजा उन्हें उनका अधिकार प्रदान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन श्रमिकों ने अपना अमूल्य समय मिल की सेवा में लगा दिया है। उन्हें स्थाई नौकरी देने की बजाय उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है जो न्याय संगत नहीं है। समय रहते यदि मिल प्रबंधन ने श्रमिकों की मांग पूरी नहीं की तो बड़े से बड़ा आंदोलन किया जाएगा। श्रमिक नेता भास्कर सुयाल ने भी दो टूक चेतावनी दी कि मिल प्रबंधन उनके सब्र का इंतिहान न ले, उन्होंने कहा कि मिल प्रबंधन की ईंट से ईंट बजा दी जाएगी।
इस दौरान श्रमिकों के समर्थन में लोगों ने गोला रोड क्रॉसिंग तक जुलूस निकालकर जोरदार नारेबाजी की तथा वापस धरना स्थल पर आकर मिल प्रबंधन का पुतला फूंका। इस दौरान प्रकाश उत्तराखंडी, देवेंद्र तिवारी, खीम सिंह बिष्ट, विमला जोशी, बिंदु गुप्ता, रमेश पलडिया, कंचन सिंह, गिरधर बम, इंद्रपाल आर्य, पूर्व विधायक, नवीन दुमका के प्रतिनिधि शैलेंद्र दुमका समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
इधर प्रशासन ने किसी भी प्रकार के हुड़दंग एवं अशांति की आशंका को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 2 नवंबर 2026: मेष से मीन तक 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? जानें करियर, कारोबार, धन और परिवार का हाल
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन: गूगल, जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा
आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल कॉल तक जानें क्या-क्या बदला?
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन